बेगूसराय13 घंटे पहले
कॉपी लिंक
घायलों में दो व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
बेगूसराय से इस वक्त सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कॉर्पियो और दो बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों में दो व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली स्थित हाईवे संख्या 28 की है।
मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी कैलाश साह का 32 वर्षीय पुत्र सिकंदर साह एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर वार्ड संख्या 4 रजौरा निवासी अनिल महतो की 52 वर्षीय पत्नी शोभा देवी शामिल है। वहीं घायलों में रौशन कुमार एवं एक वर्षीय बच्ची आरोही कुमारी तथा बछबाड़ा थाना क्षेत्र के रानी निवासी राजेश कुमार हैं।
परिजनों ने बताया कि शोभा देवी औजधा गांव स्थित अपने मायके से पुत्र एवं नतनी के साथ बाइक पर सवार होकर जिनेदपुर स्थित घर आ रही थी। वहीं सिकंदर साह मजदूर राजेश कुमार के साथ अपने बाइक पर सवार होकर बिशनपुर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक दोनों बाइक को रौंद दिया।
फिलहाल घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संबंधित थाने की पुलिस के खिलाफ परिजनों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय थाने की पुलिस शवों के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
खबरें और भी हैं…